Home Himachal Sirmaur जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए नाहन में जिला स्तरीय...

जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए नाहन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह जनगणना दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में प्रथम चरण की जनगणना 12 मई से 10 जून के मध्य की जाएगी। द्वितीय चरण 9 फरवरी से 5 मार्च, 2027 के मध्य होगा।

0

नाहन : जिला सिरमौर के बचत भवन नाहन में सोमवार को डीसी सिरमौर एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के जनगणना चार्ज लेवल अधिकारी जिसमें उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और शहरी निकाय के अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीसी ने बताया कि यह जनगणना दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में प्रथम चरण की जनगणना 12 मई से 10 जून के मध्य की जाएगी। द्वितीय चरण 9 फरवरी से 5 मार्च, 2027 के मध्य होगा।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने हरिपुर खोल को दी विकास की सौगात, 35 लाख के फुट ब्रिज का किया शिलान्यास

उन्होंने बताया कि जिला के बर्फीले क्षेत्रों में द्वितीय चरण की जनगणना को इसी वर्ष 11 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 में ही कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व की गतिविधि है, जिसे सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समयबद्ध और सटीकता से पूरा किया जाना चाहिए।

डीसी ने जिला वासियों से आग्रह किया कि वह जनगणना कार्य में अपना सहयोग दें तथा प्रगणक को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त सूचना के आधार पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को निर्मित किया जाता है और निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायतों एवं अन्य स्थानीय निकायों की सीटों का परिसीमन भी इसी आधार पर किया जाता है। जनगणना केवल जानकारी एकत्र करना ही नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण अंग है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज को HPU युवा महोत्सव में तीसरा पुरस्कार, लोक नृत्य में किया कमाल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक आशीष चौहान, सांख्यिकी अन्वेषक नरेंद्र शर्मा और नोडल अधिकारी सिरमौर जिला सुरज धीमान ने विस्तृत जानकारी देते हुए जनगणना चार्ज लेवल अधिकारीयों सहित विभिन्न विभागों और अधिकारियों की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला और जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित कार्य योजना और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों द्वारा उठाए गए सवालों पर चर्चा कर उनका उचित मार्ग दर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी-अपनी निर्णायक भूमिका निभानी होगी ताकि सही जनगणना पूर्ण हो सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : अब 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल का युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने दबोचा

उन्होंने बताया कि इस बार की यह जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी स्वंय प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने जिला वासियों से अधिकारिक वेब पोर्टल www.census.gov.in/se पर 27 अप्रैल से 11 मई, 2026 के दौरान अपनी जानकारी स्वयं प्रस्तुत करने का आग्रह किया।