हाई स्कूल बनकला-2 में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि आशु भाटिया ने नवाजे होनहार

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि ज्ञान की राह भले ही कठिन हो, लेकिन फल मीठे ही मिलते हैं। जो थककर भी ना रुकें, वही इतिहास में खिलते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी से कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

0

नाहन : राजकीय उच्च पाठशाला बनकला-2 में गुरुवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। समारोह में द प्लाश होम्स के निदेशक आशु भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इसके बाद स्कूल हेडमास्टर ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष भी दसवीं कक्षा का बोर्ड का परिणाम सराहनीय रहा। छात्रा सिया ने 700 में से 570 अंक हासिल कर बोर्ड सूची में 127वां, सुप्रिया ने 566 अंक प्राप्त कर 131वां और हेमंत ने 539 अंक लेकर 158वां रैंक हासिल किया

विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विद्यालय में चंद्रशेखर आजाद, सुभाष और भगत सिंह जैसे तीन सक्रिय सदन कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंद्रशेखर आजाद हाउस को सर्वश्रेष्ठ सदन (बेस्ट हाउस) के खिताब से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त वसुंधरा इको क्लब वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में गिरि नदी में डूबी 13 माह की मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में अक्ष ठाकुर (जूडो), आदित्य चौहान (जूडो), शानू (कुराश), आदर्श (कुराश) और आंचल (कुराश) ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

इसी तरह अंडर-19 वर्ग में हर्षित (जूडो) ने गोल्ड, शिवानी (हाई जंप) ने गोल्ड, प्रीति (जूडो) ने सिल्वर, मीना (जूडो) ब्रॉन्ज, वंशिका (जूडो) ने सिल्वर मेडल हासिल किए।

इस वर्ष स्कूल के 5 खिलाड़ियों का चयन स्टेट लेवल के लिए हुआ, जिसमें हर्षित, शिवानी, आदर्श, आंचल और शानू शामिल रहे, जिन्होंने जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर समारोह को चार चांद लगाए। बच्चों ने हिमाचली, पंजाबी, हरयाणवी समेत अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू करवाया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

ये भी पढ़ें:  अन्याय और शोषण के खिलाफ हर लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई : विक्रम सिंह

इस मौके पर मुख्य अतिथि आशु भाटिया ने सभी होनहारों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि ज्ञान की राह भले ही कठिन हो, लेकिन फल मीठे ही मिलते हैं। जो थककर भी ना रुकें, वही इतिहास में खिलते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी से कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय को ₹51,000 की राशि भेंट करने के साथ विद्यार्थियों को 100 स्वेटर भी प्रदान किए। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ समेत मुख्य अतिथि के साथ आए उनके परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में मधुमक्खी पालन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, व्यवहारिक ज्ञान के साथ जानीं तकनीकें और रणनीतियां