HomeHimachalSirmaurसिरमौर में बेटे ने मां पर किया दराट से हमला, तीन के...

सिरमौर में बेटे ने मां पर किया दराट से हमला, तीन के खिलाफ केस, पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब उपमंडल के क्यारदा गांव में एक बेटे पर मां से मारपीट और दराट से हमला करने के आरोप लगे हैं। हमले में महिला घायल हुई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के क्यारदा गांव में एक बेटे पर मां से मारपीट और दराट से हमला करने के आरोप लगे हैं। हमले में महिला घायल हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय मजिदा पत्नी जमील निवासी गांव क्यारदा ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि इसके पास 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। इसका एक बेटा अकरम है, जिसकी पत्नी का नाम अनिशा है। वह इसी के मकान के अलग कमरों में रहता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में HRTC के चालक और निजी बस संचालक के बीच चले लात-घूंसे, गलती किसकी? जांच का विषय

इसके साथ घर में इसकी छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे के साथ रहती है। जब यह अपनी बेटी मशरुफा व उसके बेटे तनवीर के साथ अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तो इसका बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा व अनिशा का भाई अचानक इनके पास आया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि अकरम अपने साथ दराट लाया था, जिससे उसने इसके सिर पर वार किया और सिर से खून निकलने लगा। इस मारपीट के दौरान अनिशा ने तनवीर को भी लात मारी। मारपीट करने के बाद ये लोग मौका से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने जान से मरने की धमकियां भी दीं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस गांव में चरमराई बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और जर्जर लाइनें बनी मुसीबत; आंदोलन की चेतावनी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मजिदा की शिकायत पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More