HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब नगर परिषद में ‘किंगमेकर’ बने निर्दलीय, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर...

पांवटा साहिब नगर परिषद में ‘किंगमेकर’ बने निर्दलीय, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद नगर परिषद पांवटा साहिब में त्रिशंकु स्थिति बन गई है। यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को चार-चार सीटों पर जीत मिली है, जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद नगर परिषद पांवटा साहिब में त्रिशंकु स्थिति बन गई है। यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों को चार-चार सीटों पर जीत मिली है, जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं। ऐसे में अब नगर परिषद पांवटा साहिब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की कुर्सी निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर तय होगी। चुनाव परिणामों के बाद से ही सियासी जोड़तोड़ और समर्थन जुटाने को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 1 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर 2 से आशा देवी, वार्ड नंबर 3 से राजरानी और वार्ड नंबर 5 से सर्वशक्ति भटनागर विजयी रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 4 से कविता देवी, वार्ड नंबर 6 से इंद्रप्रीत कौर, वार्ड नंबर 7 से रविंदर पाल सिंह और वार्ड नंबर 11 से रीना कुमारी ने जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें:  DC चंबा के सख्त आदेश: राजस्व अधिकारियों को हर हफ्ते निपटाने होंगे कम से कम 100 मामले

निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी इस चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 8 से डॉ. रोहताश नागिया, वार्ड नंबर 9 से इंद्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 10 से मयंक चौहान, वार्ड नंबर 12 से ममता और वार्ड नंबर 13 से कुलदीप चौधरी जीतकर नगर परिषद पहुंचे हैं। अब यही पांच निर्दलीय प्रत्याशी परिषद गठन में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।

वार्ड नंबर 1 में निर्मल कौर को 633 वोट मिले, जबकि अवतार सिंह को 216 वोट पड़े। वार्ड नंबर 2 में आशा देवी ने 700 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और सुदेश को 179 वोट मिले। वार्ड नंबर 3 में राजरानी को 568 वोट मिले, जबकि मोनिका बाली को 243 वोट प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें:  चोरी मामले में पुलिस ने धरा 20 वर्षीय युवक, रिकॉर्ड खंगाला तो पंजाब में चिट्टा तस्करी से भी जुड़े मिले तार

वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी कविता देवी ने बेहद करीबी मुकाबले में 369 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि दीपा शर्मा को 356 वोट मिले। वार्ड नंबर 5 में सर्वशक्ति भटनागर को 397 वोट मिले और हरविंदर कौर को 326 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 6 में इंद्रप्रीत कौर को 499 वोट मिले, जबकि सुमन गर्ग को 464 वोट हासिल हुए। वार्ड नंबर 7 में रविंदर पाल सिंह ने 579 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि मयंक महावर को 372 वोट मिले।

वार्ड नंबर 8 में डॉ. रोहताश नागिया को 466 वोट मिले और संजय सिंघल को 340 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 9 में इंद्रजीत सिंह 474 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि राजेंद्र सिंह को 252, नवीन शर्मा को 247 और मधुकर डोगरी को 193 वोट मिले।

वार्ड नंबर 10 में मयंक चौहान ने 400 वोट लेकर जीत दर्ज की। यहां सतीश कुमार को 235, ओम प्रकाश कटारिया को 186 और अमित कुमार को 152 वोट मिले। वार्ड नंबर 11 में रीना कुमारी को 569 वोट मिले, जबकि कृष्णा देवी को 263 वोट प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के उद्योग में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

वार्ड नंबर 12 में ममता ने 520 वोट लेकर जीत दर्ज की। यहां सुमन गुप्ता को 397 वोट मिले। वार्ड नंबर 13 में कुलदीप चौधरी 420 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि अखिल को 286 और मोहिंद्र सिंह को 282 वोट मिले।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More