HomeHimachalMandiजीत के जश्न के बीच ‘सांड’ की एंट्री, मची भगदड़, 7 लोग...

जीत के जश्न के बीच ‘सांड’ की एंट्री, मची भगदड़, 7 लोग चोटिल

नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद रविवार देर शाम जोगिंद्रनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जीत का जश्न मना रहे प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ में एक आवारा सांड अचानक घुस गया।

मंडी : नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद रविवार देर शाम जोगिंद्रनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जीत का जश्न मना रहे प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ में एक आवारा सांड अचानक घुस गया।

घटना पुलिस थाने के समीप राजकीय बाल पाठशाला के मुख्य गेट पर पेश आई, जहां मतगणना के बाद भारी भीड़ जुटी हुई थी। इस घटना में सात लोगों को आंशिक चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच आवारा बैल अचानक मतगणना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। सांड को अपनी तरफ आता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों, चुनावी ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 20 तक मौसम खराब रहने के आसार

इस घटना के दौरान कवरेज के लिए तैनात मीडियाकर्मियों को भी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ना पड़ा। इस हमले में स्थानीय निवासी राज सहित शहरी क्षेत्र के छह अन्य लोग चोटिल हुए हैं। हालांकि सभी को मामूली चोटें आई हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More