Home Himachal Sirmaur सुक्खू सरकार पर बरसे कपूर, बोले- अगले 20 साल सत्ता में नहीं...

सुक्खू सरकार पर बरसे कपूर, बोले- अगले 20 साल सत्ता में नहीं आने वाली कांग्रेस की सरकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज विकास की रफ्तार पूरी तरह थम चुकी है। जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। अब इस सरकार के पास सत्ता में दोबारा लौटने का कोई विकल्प शेष नहीं बचा है।

0

नाहन : प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को सिरमौर प्रवास पर पहुंचे महामंत्री ने नाहन में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाते हुए ढाई साल पहले झूठ के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। हिमाचल का कोई भी वर्ग या क्षेत्र इस बर्बादी से अछूता नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि इस छोटे कार्यकाल में प्रदेश सरकार से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। अब ये सरकार अगले 5 नहीं, बल्कि 20 साल तक अब ये सरकार सत्ता में नहीं आने वाली। उन्होंने सरकार पर अपनी गारंटियों को पूरा न करने और दोगला चरित्र अपनाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले, हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष

उन्होंने कहा कि शिमला के बागवान अपनी दुर्दशा पर रो रहे हैं। सरकार ने हाईकोर्ट में बागवानों का कोई पक्ष नहीं रखा। बागवानों ने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई। सरकार चाहती तो कुछ समय के लिए सेब के पेड़ कटान मामले में राहत मिल सकती थी। इसी तरह कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को भी उजाड़ने पर भी प्रदेश सरकार तुली है।

प्रदेश महामंत्री ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी सवाल किया कि उन्होंने अपने सिरमौर जिले में कितने नए उद्योग स्थापित किए। नए उद्योग लाना तो दूर, कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश की पूरी मदद कर रही है और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि विशेष : नमक की बोरी में पधारीं, त्रिलोकपुर में विराजीं, तीन देवियों से मिलकर बना सिद्ध पीठ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं हिमाचल में नुकसान का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज विकास की रफ्तार पूरी तरह थम चुकी है। जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। अब इस सरकार के पास सत्ता में दोबारा लौटने का कोई विकल्प शेष नहीं बचा है।

इस मौके पर शिमला संसदीय सीट के संगठनात्मक प्रभारी एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, भाजपा प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर और जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा, एक की मौत