HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में इस हालत में मिला तेंदुआ, पिछली टांगें नहीं कर रहीं...

राजगढ़ में इस हालत में मिला तेंदुआ, पिछली टांगें नहीं कर रहीं काम; रेस्क्यू के लिए शिमला से बुलाई टीम

राजगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुआ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। तेंदुआ घायल अवस्था में पड़ा था और उसकी पिछली दोनों टांगें काम नहीं कर रही थीं। हालांकि, तेंदुए की क्षेत्र में मौजूदगी से लोगों के बीच अचानक हड़कंप जरूर मच गया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुआ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। तेंदुआ घायल अवस्था में पड़ा था और उसकी पिछली दोनों टांगें काम नहीं कर रही थीं। हालांकि, तेंदुए की क्षेत्र में मौजूदगी से लोगों के बीच अचानक हड़कंप जरूर मच गया। राहत की बात यह रही कि तेंदुए ने किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर-7 कोटली में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे तेंदुए को घायल हालत में पड़ा देखा। कुछ ही क्षणों में यह सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले- हिमाचल के लिए नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत

डीएफओ राजगढ़ समीर राज ने बताया कि तेंदुए की पिछली दोनों टांगें काम नहीं कर रही हैं, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी यह हालत किस कारण हुई है, लेकिन आशंका है कि वह किसी हादसे या गंभीर चोट का शिकार हुआ हो सकता है।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना तुरंत वाइल्ड लाइफ विभाग को दी गई। घायल तेंदुए के रेस्क्यू और उपचार के लिए शिमला से विशेष वाइल्ड लाइफ टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए शिमला ले जाया जाएगा। इसके बाद ही तेंदुए के घायल होने और पिछली टांगों के काम न करने की असल वजह पता चल पाएगी।

ये भी पढ़ें:  अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों के मुद्दों पर सीएम सुक्खू को नाहन में सौंपा मांग पत्र

उधर, वन विभाग ने लोगों से अपील की कि वे तेंदुए के पास जाने या उसे परेशान करने का प्रयास न करें। विभाग की टीम मौके पर निगरानी बनाए हुए है और वन्यजीव तथा स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More