Home Himachal Sirmaur बनेठी में सरकार पहुंची गांव के द्वार: लोगों ने उद्योग मंत्री के...

बनेठी में सरकार पहुंची गांव के द्वार: लोगों ने उद्योग मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं, मौके पर अफसरों से मांगा जवाब

कार्यक्रम में 92 जनसमस्याएं और विकासात्मक मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 6 इंतकाल, 2 रजिस्ट्री, 51 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र और 14 एचआरटीसी उपदान कार्ड भी बनाए गए।

0

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 92 जनसमस्याएं और विकासात्मक मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 6 इंतकाल, 2 रजिस्ट्री, 51 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र और 14 एचआरटीसी उपदान कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर 12 पंचायतों के लोगों ने एक-एक करके अपनी मांगों और समस्याओं को उद्योग मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा। मौके पर अधिकतर समस्याएं सड़क, बिजली, पानी संबंधी सामने आईं। मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द संबंधित समस्या के निपटारे के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान आधार शिविर लगाया गया, जहां 25 आधार कार्ड अपडेट करने के साथ साथ नए भी बनाए गए। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाओं के वितरण के अतिरिक्त 43 लोगों का एक्स-रे भी किया गया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र के ये 5 होनहार एक साथ बने राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता, चयन से इलाके में खुशी

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शिता पूर्वक निराकरण हो, जिसके लिए प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली कर लागू की है। प्रदेश की आर्थिक तंगहाली के बावजूद विकास की गति जारी है। जिला सिरमौर में पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के तहत 11 सड़कों पर 90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है और नेरी पुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए भी 200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तो वहीं सड़कें नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 959 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे जिला के लोगों की लो वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान होगा।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर हरिपुरधार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां भंगायणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश द्वारा चलाया गया सरकार गांव के द्वार एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है, जहां जिला के अधिकारी मौके पर ही समस्या का निराकरण करते हैं और विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ भी उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को चरणबद्ध तरीके से मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नाहन विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य क्रियाशील हैं। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए एफआरए केस स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे सड़क निर्माण के लिए भूमि की फिफ्ट डीड दें, ताकि शीघ्र सड़क निर्माण आरंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि बनेठी के समीप सराहां जोहडी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसके विकसित होने से यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें:  वेलफेयर डिपार्टमेंट के काम का बोझ थोपने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग
उन्होंने कहा कि गौंत गांव के लोगों की सुविधा के लिए पेयजल योजना का शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा। बनेठी-कांगर-घूंड-डगजार सड़क का शीघ्र निर्माण किया जाएगा। इस क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार हैंडपंप भी स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार और जिला स्तर के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।