HomeHimachalSirmaurSDM के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर भड़का सिख समुदाय, मांगी कार्रवाई,...

SDM के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर भड़का सिख समुदाय, मांगी कार्रवाई, 2 दिन का अल्टीमेटम

सिख संगत ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि 2 दिनों के भीतर शरारती तत्वों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो सिख समुदाय उग्र आक्रोश के साथ सड़कों पर उतरेगा

पांवटा साहिब : SDM पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर सिख समुदाय ने कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में समुदाय ने एसएसओ को शिकायत सौंपी, जिसमें 2 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई न करने की सूरत में आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

सिख संगत की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि सिखों को खालिस्तानी कहने और चीमा कीमा कहने पर पांवटा साहिब के सिख धर्म से संबंध रखने वाले सभी लोगों की भावनाएं आहत हुई है। कहा  कि कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सिख समुदाय को सॉफ्ट टारगेट करते हुए खालिस्तानी बताने का दुस्साहस किया गया है।

ये भी पढ़ें:  घटाईक ब्रदर्स घंडूरी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, शिक्षक अरूण रहे मुख्य अतिथि

क्षेत्र में एक सप्ताह से कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। अब कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सिख समुदाय को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, जो सिख परिवार से संबंध रखते हैं, उन्हें खालिस्तानी बताया गया है, जिसका पूरी कम्युनिटी विरोध करती है।

सिख संगत ने आरोप लगाया कि बुधवार को पांवटा साहिब में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता द्वारा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एक बार फिर सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हुए गुंजीत सिंह चीमा के खिलाफ चीमा कीमा नहीं चलेगा, जैसे नारों का उपयोग किया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इन जिलों में आज गर्जना के साथ भारी बारिश का अलर्ट, कल और भी खतरनाक 

उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके साथ-साथ जिन शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर एसडीएम और सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले गुंजीत सिंह चीमा को खालिस्तानी बताने का दुस्साहस किया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

सिख संगत ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि 2 दिनों के भीतर शरारती तत्वों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो सिख समुदाय उग्र आक्रोश के साथ सड़कों पर उतरेगा और उनके ऊपर हो रहे अत्याचारों का जवाब देगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : इस B.Ed. स्टूडेंट ने तैयार किया ये अनोखा प्रोजैक्ट, भावी शिक्षकों को मिलेगी...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More