HomeHimachalSirmaurकालाअंब बैरियर पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर, कर्मचारियों ने सेकंडों में भागकर...

कालाअंब बैरियर पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर, कर्मचारियों ने सेकंडों में भागकर बचाई जान; दो घायल, चेक पोस्ट ध्वस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंटर स्टेट बैरियर का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर रविवार तड़के बड़ा हादसा टल गया, जहां इंटर स्टेट बैरियर पर तेज रफ्तार कंटेनर अचानक बेकाबू होकर चेक पोस्ट में जा घुसा।

ट्रक की टक्कर से चेक पोस्ट का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें दो कर्मी अर्जुन और श्रवण घायल हुए हैं। दोनों को चोटें आई हैं, जबकि यहां तैनात दूसरे कर्मियों ने भागकर जान बचाई।

हादसा सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कंटेनर ट्रक तेज रफ्तार से सीधे चेक पोस्ट की ओर आता दिखाई देता है। खतरे को भांपते ही वहां मौजूद कर्मचारी कुछ ही सेकंड में पीछे हटकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते हैं और इसके तुरंत बाद ट्रक चेक पोस्ट से जा टकराता है।

हादसे के समय एआरटीओ कार्यालय का एक कर्मचारी समेत चार लोग चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर मौजूद थे। ट्रक को तेजी से अपनी ओर आता देखकर कर्मचारियों ने समय रहते खुद को पीछे कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:  बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों का जलवा, तीन प्रतियोगिताओं में हासिल किया पहला स्थान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंटर स्टेट बैरियर का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कंटेनर अनियंत्रित कैसे हुआ। जांच में वाहन की गति, ब्रेक फेल होने की आशंका और चालक की स्थिति समेत अन्य पहलुओं को शामिल किया गया है। हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ये कंटेनर हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश कर रहा था।

ये भी पढ़ें:  नाहन के यशवंत विहार में रात के वक्त बैल का चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू, हाइड्रा क्रेन की मदद से गहरी खाई से निकाला बाहर... देखें VIDEO

कालाअंब हिमाचल और हरियाणा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण औद्योगिक सीमा क्षेत्र है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में भारी व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में चेक पोस्ट पर हुई इस दुर्घटना ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले भी हो चुका ऐसा हादसा
इससे पहले भी नाहन की तरफ से आया एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोल बैरियर से टकरा चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच टोल कर्मियों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग उठ रही है।

पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लिया
हादसे के बाद टोल कर्मियों ने कालाअंब स्थित हरियाणा पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। हालांकि, बाद में कंटेनर चालक और टोल कर्मियों के बीच आपसी बातचीत से समझौते की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें:  गुरू रविदास जी महाराज के 650वें प्रकटोत्सव पर देशभर में निकलेगी समरसता संकल्प कलश यात्रा, 3 को सिरमौर पहुंचेगी : डॉ. बिंदल

उधर, हरियाणा पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार, कंटेनर चालक और टोल कर्मियों ने आपसी समझौते की पेशकश की है। दोनों पक्षों को समझौते के लिए समय दिया गया है। यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है तो मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More