नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना पुल के समीप उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 35 यात्री सवार थे। गनीमत ये रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हादसे के दौरान बस का दरवाजा लॉक हो गया। लिहाजा, यात्री बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद हादसे में टूटे बस के फ्रंट शीशे से यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार बस पांवटा साहिब से दोसड़का की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक नाहन से पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इसी बीच दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान घटनास्थल पर कुछ वक्त के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।
- ये भी पढ़ें : 37 साल समुद्र में देश की हिफाजत, सेवानिवृत्ति के बाद अब गांव की तरक्की सुरजीत कुमार का नया मिशन
- ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पैराग्लाइडिंग समेत सभी हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध, आदेश जारी
- ये भी पढ़ें : सिरमौर में तेज रफ्तार महिला कार चालक ने पैदल चल रहे भाइयों को रौंदा, एक की गई जान, दूसरा घायल
