HomeHimachalSirmaurसिरमौर : पत्नी पर बुरी नजर! फिर पति की यमुना किनारे मिली...

सिरमौर : पत्नी पर बुरी नजर! फिर पति की यमुना किनारे मिली लाश, 5 साल पुराने हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में हत्या के आरोप में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में हत्या के आरोप में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा की अदालत ने हत्या के दोषी मनीष पुत्र सतीश, वार्ड नंबर 9 मद्रासी कॉलोनी देवीनगर पांवटा साहिब को उम्रकैद के साथ साथ 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को IPC की धारा 302 और 201 के तहत दोषी करार दिया।

उपजिला न्यायवादी जतिंद्र शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त 2021 को लक्ष्मी पत्नी रासा निवासी मद्रासी कॉलोनी नंबर 15, नजदीक देहरादून रेलवे स्टेशन रेस्ट कैंप देहरादून उत्तराखंड ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें:  गौवंश के अवशेष मिलने से भड़की एबीवीपी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, सरकार को भी चेताया

शिकायत में बताया गया कि उसका बेटा सूरज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वार्ड नंबर 7 देवीनगर पांवटा साहिब में रहता है और 27 जुलाई 2021 की शाम करीब चार बजे से लापता है। बाद में 29 जुलाई 2021 को उसका शव हरियाणा के छछरोली में यमुना नदी किनारे मिला।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी मनीष काफी समय से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था, जिसको लेकर सूरज और मनीष के बीच बहस भी हुई थी। जिस दिन सूरज लापता हुआ, उस दिन उसे एक फोन आया था। परिवार ने तलाश के दौरान यमुना पुल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 27 जुलाई 2021 को सूरज के साथ आरोपी मनीष को रिक्शा में विकासनगर की ओर जाते देखा गया।

ये भी पढ़ें:  वन अधिकार अधिनियम प्रस्तावों पर तेज हुई प्रक्रिया, चंबा में डीएलसी बैठक में कई मामलों को मिली मंजूरी

इसके बाद पांवटा साहिब पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 22 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। मामले की पैरवी उपजिला न्यायवादी जतिंद्र शर्मा ने की, जबकि जांच इंस्पेक्टर अशोक चौहान ने अमल में लाई थी। अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य क्षेत्र के कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार व्यय करेगी 1,570 करोड़
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More