बीबीएन : बद्दी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस थाना बद्दी की टीम ने न्यू बस स्टैंड के पीछे ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर एक महिंद्रा जीतो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 11.660 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में गुरचरण सिंह निवासी गांव टीनपट्टा, डाकघर साई, तहसील बद्दी, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इससे एक दिन पहले, 8 जुलाई को स्पेशल सेल-एक्स और पुलिस थाना बद्दी की संयुक्त टीम ने दावत चौक क्षेत्र में एक किराये के कमरे से 39.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भुक्की के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ ये अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।
