HomeHimachalSirmaurनाहन में वाहनों की पासिंग की निर्धारित तारीख में बदलाव, अब 23...

नाहन में वाहनों की पासिंग की निर्धारित तारीख में बदलाव, अब 23 सितंबर की जगह इस दिन होगी, जानें क्या है वजह

प्रशासनिक कारणों के चलते किए गए इस बदलाव के कारण 23 सितंबर को निर्धारित वाहन पासिंग अब नहीं होगी।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में 23 सितंबर को होने वाली वाहनों की पासिंग अब 25 सितंबर को होगी। प्रशासनिक कारणों के चलते 23 सितंबर, 2026 को निर्धारित वाहन पासिंग की तारीख में बदलाव किया गया है। अब संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों को 25 सितंबर को निर्धारित समय पर वाहन पासिंग के लिए नाहन में उपस्थित होना होगा।

यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने दी। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे वाहन पासिंग की संशोधित तारीख का संज्ञान लें और 25 सितंबर को निर्धारित समय पर अपने वाहनों के साथ पासिंग के लिए उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें:  एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में मांगी थी रकम

प्रशासनिक कारणों के चलते किए गए इस बदलाव के कारण 23 सितंबर को निर्धारित वाहन पासिंग अब नहीं होगी। संबंधित वाहन मालिकों और चालकों से अपील की गई है कि वे नई तारीख के अनुसार ही वाहन पासिंग के लिए पहुंचें।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More