HomeHimachalSirmaurसुनील को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब, रूपेश...

सुनील को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब, रूपेश चुने मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

ऐतिहासिक नेहरू मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग और प्राथमिक शिक्षा विभाग आमने-सामने रहे, जिसमें पुलिस विभाग की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

राजगढ़ : स्थानीय ऐतिहासिक नेहरू मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग और प्राथमिक शिक्षा विभाग आमने-सामने रहे, जिसमें पुलिस विभाग की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पुलिस विभाग का यह इस प्रतियोगिता में दूसरा खिताब रहा।

फाइनल मैच में पुलिस विभाग के खिलाड़ी सुनील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन गेंदबाजी करने के आधार पर सुनील को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक ने नाहन में उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

वहीं, उद्यान विभाग के खिलाड़ी रूपेश ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उनके लगातार अच्छे खेल के चलते उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया, साथ ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में भी सम्मानित किया गया। सेमीफाइनल मुकाबलों में पुलिस विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग को हराया, जबकि प्राथमिक शिक्षा विभाग ने राजस्व विभाग को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।

समापन समारोह में स्थानीय समाजसेवी सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रजनीश शर्मा और जयपाल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों की खेल भावना तथा अनुशासन की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: पाला फिर बना हादसे का कारण, अब पंजाब की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सौजन्य से उपमंडल राजगढ़ में यह प्रतियोगिता पिछले चार वर्षों से आयोजित की जा रही है। महासंघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश भी दिया जा रहा है और आयोजन की सफलता में सभी विभागों के खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का रामा गांव, यहां भगवान श्रीराम रुके थे कुछ पल, हनुमान जी ने जपा राम नाम, जानें क्या है इतिहास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More