होमHimachalShimlaIPS अधिकारी संजीव कुमार गांधी अब जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के एमडी नियुक्त,...

IPS अधिकारी संजीव कुमार गांधी अब जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के एमडी नियुक्त, अधिसूचना जारी

गांधी को इससे पहले पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया था।

शिमला: राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड शिमला का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी गांधी एचएएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार का स्थान लेंगे। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

गांधी को इससे पहले पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि संजीव गांधी की तैनाती पिछले नौ महीनों में कई बार बदली है। 7 फरवरी को उन्हें शिमला एसएसपी के पद से हटाया गया था।

9 फरवरी को मिल्कफेड का एमडी बनाया गया। 25 मार्च को डीआईजी (ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे) शिमला नियुक्त किए गए। अगस्त में सेवाएं फिर कार्मिक विभाग को सौंपी गईं।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बाइक... 32 साल के युवक की गई जान, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

अक्तूबर में कांगड़ा में बैकवर्ड क्लासेज कॉरपोरेशन के एमडी और अब 24 अक्तूबर को जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के एमडी बना दिए गए।

बता दें कि संजीव कुमार गांधी जनवरी 2023 से फरवरी 2026 तक शिमला के एसपी/एसएसपी रहे। शिमला में उन्होंने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ी। कई आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

शुरुआत में सुक्खू सरकार के करीबी माने जाने वाले संजीव गांधी विमल नेगी मौत मामले में तत्कालीन डीजीपी अतुल वर्मा पर बयान देने के बाद चर्चा में आए थे। मई 2025 में उन्हें छुट्टी पर भी भेजा गया था।

डीआईजी रैंक के अधिकारी के इस तरह बार-बार तबादले और एफआईआर दर्ज होने के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। उन पर दर्ज मामले जांच के अधीन है। लिहाजा, आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें:  Himachal : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More