HomeHimachalSirmaurतंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, शपथ दिलाने के बाद डीसी...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, शपथ दिलाने के बाद डीसी सिरमौर ने रैली को दिखाई हरी झंडी

सिरमौर जिला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान आज से आरंभ होकर 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए गठित समीति द्वारा जिला के शिक्षण संस्थानों, उद्योगों और विभिन्न पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विशेषकर युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वीरवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 को युवाओं की रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं को शपथ भी दिलाई।

यह रैली डीसी कार्यालय से आंरभ होकर नाहन बाजार, मालरोड़, गुन्नूघाट से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। डीसी ने कहा कि सिरमौर जिला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान आज से आरंभ होकर 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए गठित समीति द्वारा जिला के शिक्षण संस्थानों, उद्योगों और विभिन्न पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विशेषकर युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी बांध परियोजना : जारी हुई द्वितीय चरण के प्रभावित गृहविहीन परिवारों की सूची

इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी और स्कूलों में प्रातः कालीन सभाओं में बच्चों को नशा न करने के बारे में शपथ दिलाई जाएगी।

इस 60 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक कर जिला को तंबाकू मुक्त बनाना है। सिरमौर जिला में पांच गांव तंबाकू मुक्त हैं, उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश प्रताप, एमओएच डा. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. बलजीत सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, अधजली हालत में मिली लाश, एक टांग उठा ले गया कुत्ता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More