सोलन : मैसर्ज वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 40 पद, मैसर्ज टेफे मोटर्स परवाणू में आई.टी.आई. ट्रेनी, फीटर, र्टनर, मशीनिस्ट के 10 पद और जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में एग्जीक्यूटिव टेले कॉलर के 12 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, फीटर, र्टनर, मशीनिस्ट निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टेब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 12 मार्च, 2026 को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय सोलन में संपर्क कर सकते हैं।



