होमHimachalSolanसलोगड़ा में अचानक बेकाबू हुई निजी बस फोरलेन पर पलटी… सोलन-शिमला हाईवे...

सलोगड़ा में अचानक बेकाबू हुई निजी बस फोरलेन पर पलटी… सोलन-शिमला हाईवे पर मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया,  जहां सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलोगड़ा के पास एक निजी बस अचानक बेकाबू होकर फोरलेन के बीचोंबीच पलट गई।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया,  जहां सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलोगड़ा के पास एक निजी बस अचानक बेकाबू होकर फोरलेन के बीचोंबीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में चालक सहित एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के मुताबिक निजी बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सलोगड़ा के समीप एक मोड़ पर पहुंची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में ही पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस यदि सड़क से नीचे जाती तो गहरी खाई में जा गिरती, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:  राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ और शूलिनी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साइन, शोघ और नवाचार के मिलेंगे अवसर

हादसे के समय बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला। चालक और एक अन्य गंभीर घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें:  रेणुका डैम विस्थापितों ने फिर भरी हुंकार, हक नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे... बैठक में बड़ा ऐलान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More