HomeHimachalSirmaurसिरमौर: मोगीनंद में आधी रात हादसा, ट्रक में सोने जा रहे ट्रांसपोर्टर...

सिरमौर: मोगीनंद में आधी रात हादसा, ट्रक में सोने जा रहे ट्रांसपोर्टर की खड्ड में गिरकर मौत

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर की खड्ड में गिरकर मौत हो गई।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर की खड्ड में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान धनवीर ठाकुर (48) पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव हाब्बी, डाकघर जामुन की सेर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धनवीर ठाकुर नजदीक स्थित एक ढाबे से खाना खाने के बाद अपने ट्रक में सोने के लिए जा रहे थे। उनका ट्रक मोगीनंद पुल के समीप खड़ा था। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने ट्रक का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खड्ड में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने जारी किया सरकारी कैलेंडर-2025

बताया जा रहा है कि नीचे गिरने के दौरान उनका सिर एक पत्थर से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस कालाअंब को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह अचानक हुई दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। चालक ने ट्रक पुल के समीप खड़ा किया था और वह सोने के लिए ट्रक की ओर जा रहा था। इसी दौरान दरवाजा खोलते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे खड्ड में गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  विमल नेगी मामले में सरकार की नीयत में शुरू से खोट : जयराम ठाकुर

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More