Home Himachal Solan ASI संदीप कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

ASI संदीप कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पुलिस विभाग में शोक की लहर

संदीप कुमार वर्ष 1999 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और नवंबर 2024 में पदोन्नत होकर ASI बने थे। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

0

बीबीएन : ASI संदीप कुमार का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। पुलिस जिला बद्दी के थाना रामशहर क्षेत्र के गांव जाबल, डाकघर धरमाना के रहने वाले संदीप कुमार वर्तमान में जिला शिमला के पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत पुलिस चौकी सरस्वती नगर में चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। गत दिन ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत संदीप कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है। संदीप कुमार वर्ष 1999 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और नवंबर 2024 में पदोन्नत होकर ASI बने थे। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 को लेकर साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को: डीसी

उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।