होमHimachalSolanमुख्यमंत्री ने अर्की में किए 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं...

मुख्यमंत्री ने अर्की में किए 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 34.46 करोड़ रुपये की लागत की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।

अर्की : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 34.46 करोड़ रुपये की लागत की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरयांज, 1.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंडी के खेल मैदान, 1.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार तथा 10.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दाड़लाघाट आईएसबीटी बस स्टैंड का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 10.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र, ग्याणा (मांगू), 7.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दानोघाट-साहजादा-नेरी प्लाटी संपर्क सड़क मार्ग तथा 2.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सिनटीघाट से बानधार एंबुलेंस सड़क की आधारशिला रखी।

ये भी पढ़ें:  समाज को आईना दिखाती तस्वीर: सास-ससुर ने माता-पिता बन किया विधवा बहू का कन्यादान, देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे तथा इनसे बुनियादी अधोसंरचना और आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने कहा कि फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार से क्षेत्र की लगभग 25 से 30 ग्राम पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा के माध्यम से किसानों को उनकी उपज के बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें अपनी फसलों के उचित एवं लाभकारी दाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र, ग्याणा (मांगू) के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी तथा लोगों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें:  दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू बोले- कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना ही व्यवस्था की असली कसौटी

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में पधारने और 34.46 करोड़ रुपये लागत की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  13 सीटों के दम पर सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, पांचवीं बार श्रीरेणुकाजी के हिस्से आया यह पद
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More