Home Himachal Solan सोलन में लगेगी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी: DC

सोलन में लगेगी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी: DC

प्रदर्शनी में पझौता के स्वतंत्रता सेनानियों और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. वाई.एस. परमार की जीवनी को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

0

सोलन : डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सोलन में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी नगर निगम सोलन के हॉल में 27, 28 व 29 नवंबर, 2025 को लगेगी।

इस प्रदर्शनी में हिमाचल विशेषकर सोलन जिला के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, इतिहास और बलिदान के विषय में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में पझौता के स्वतंत्रता सेनानियों और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. वाई.एस. परमार की जीवनी को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में स्कूल बसों की चेकिंग, नियम तोड़ने पर पुलिस ने 4 के काटे चालान, स्कूल संस्थानों में मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को देखने के लिए स्कूल महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बुलाया जाएगा, ताकि वह हिमाचल और सोलन के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान से रूबरू हो सकें।

हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अंशुक अत्री ने सोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगाई जानी वाली प्रदर्शनी के बारे में अवगत करवाया।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा सहित हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के डॉ. राजेंद्र अत्री उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ए.बी.डी.एम. के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य : डॉ. पाठक