Home Himachal Solan टोल बैरियर परवाणू में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ धरे 2 युवक, ड्रग...

टोल बैरियर परवाणू में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ धरे 2 युवक, ड्रग निरीक्षक के हवाले किए

दोनों आरोपियों को बरामद नशीली दवाइयों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है

0

परवाणू : पुलिस थाना परवाणू की टीम ने 2 युवकों को प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के साथ पकड़ा है। परवाणू पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर नशीली दवाइयां लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने टोल बैरियर परवाणू पर नाकेबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की।

मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की पहचान यश कुमार (20) निवासी गांव देयुंघाट, डाकघर सपरून तहसील और जिला सोलन और सोनू कुमार (24) निवासी गांव देहूं चौकी, डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 500 टैबलेट नशीली दवा टेपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त, 500 से ज्यादा सड़कें बंद, 10 हजार ट्रांसफार्मर ठप

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी दवाइयों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद दवाइयां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं, जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 18 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बरामद नशीली दवाइयों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में 6 लाख लोगों के हार्ट का नहीं कोई रखवाला, इलाज को आखिर कब तक बाहरी राज्यों की दौड़?