HomeHimachalKangraहिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अनमोल ने किया टॉप,...

हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अनमोल ने किया टॉप, यहां चेक करें अपना रोल नंबर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बोर्ड ने पांच दिन पहले परिणाम जारी किया है।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बोर्ड ने पांच दिन पहले परिणाम जारी किया है।

एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा, (कांगड़ा) की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां (ऊना) के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 93,694 विद्यार्थियों ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  13 व 14 नवंबर को होगा अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण

उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा। कुल 78,150 विद्यार्थी पास हुए, 8433 की कंपार्टमेंट आईं है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया था, जबकि इस बार परिणाम पहले जारी किया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More