बीबीएन : बद्दी में फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बद्दी में दर्ज इस मामले में पुलिस ने चोरी किए गए करीब 50 हजार रुपये कीमत के लोहे के गार्डर और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (HP93-0488) को भी बरामद कर लिया है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 8 मार्च 2026 को थाना बद्दी के अंतर्गत स्थित एक फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान शमशेर खान (31) निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी जिला सोलन, इकबाल मोहम्मद उर्फ नंदू (22) निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन और साहिल (21) निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



