Home Himachal Solan रेलवे फाटक के पास बाइक पर बैठे थे दो युवक, पुलिस पहुंची...

रेलवे फाटक के पास बाइक पर बैठे थे दो युवक, पुलिस पहुंची और खुल गया ‘चिट्टे’ का राज, दोनों काबू

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

0

परवाणू : पुलिस चौकी जाबली की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक के समीप एक मोटर साइकिल पर बैठे दो युवकों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि जाबली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे फाटक के पास खड़ी एक मोटर साइकिल पर बैठे दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान मामले में संलिप्त मोटर साइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  महंगा हुआ डिपुओं में मिलने वाला रिफाइंड तेल, साढ़े 19 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर, जानें कितने बढ़े दाम

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।