Home Crime चिट्टे के साथ पकड़े गए गेस्ट हाउस में ठहरे ये आरोपी, इस...

चिट्टे के साथ पकड़े गए गेस्ट हाउस में ठहरे ये आरोपी, इस पर दर्ज हैं 51 आपराधिक मामले, जांच में खुलासा

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 व्यक्तियों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना धर्मपुर में इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

0

सोलन : जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 व्यक्तियों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना धर्मपुर में इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार सुबाथु चौकी की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए रवाना थी। तभी उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि रडीयाणा स्थित अमित गेस्ट हाउस में 6 व्यक्ति ठहरे हैं, जो चिट्टा जैसा नशा बेचने का धंधा करते हैं और खुद भी इसके आदी हैं। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देर किए गेस्ट हाउस पर दबिश दी।

ये भी पढ़ें:  मिनस पुल पार कर उत्तराखंड से हिमाचल की धरती पर द्राबिल पधारे छत्रधारी चालदा महासू महाराज, सिरमौर हुआ पावन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

तलाशी के दौरान गेस्ट हाउस के एक कमरे में ठहरे इन लोगों के कब्जे से 2.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इनकी पहचान इंदरदेव उर्फ दानू (40) पुत्र स्व. मदन लाल निवासी मनडोढघाट, सुन्नी (शिमला), विक्की डोगरा (36) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मतोट, बगैन, ठियोग, (शिमला), करण गौतम (24) पुत्र हरीश कुमार निवासी सुन्नी (शिमला), निखिल रंजन (29) पुत्र सतपाल रंजन निवासी बलोआ, ठियोग (शिमला), राजेंदर शर्मा (31) पुत्र शंकर देव निवासी सबोट, तातापानी, करसोग (मंडी) और निशु शर्मा (27) पुत्र कृष्ण दत्त शर्मा, निवासी उल्ल्वी दक्खन छैला, ठियोग (शिमला) के रूप में हुई।

इस मामले के अन्वेषण के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इनमें एक मुख्य आरोपी इंदर देव उर्फ दानू एक आपराधिक प्रवृत्ति और आदतन अपराधी पाया गया है। उसके विरुद्ध जिला शिमला, अन्य जिलों और बाहरी राज्यों के विभिन्न थानों में कुल 51 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:  दाड़गी स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, स्नेहा बनीं ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी’

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इसमें इंदर देव के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS) में 4 केस, आबकारी अधिनियम (Excise) में 23, चोरी व सेंधमारी के 17, सड़क दुर्घटना के 4 और मारपीट व अन्य धाराओं में 3 केस दर्ज हैं। मामले में संलिप्त अन्य 5 आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की है और उन्हें BNSS की धारा 35(3) के नोटिस के तहत पाबंद किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में RTO का छापा, वसूला 1.17 लाख का जुर्माना; चेकिंग में सामने आया निजी बसों में बिना टिकट यात्रा कराने का बड़ा खेल