HomeHimachalUnaबच्चों से जुड़ा कोई भी मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन को...

बच्चों से जुड़ा कोई भी मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन को अवगत करवाए समिति : महेंद्र पाल गुर्जर

बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ऊना : बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि बच्चों से संबंधित कोई भी मामला समिति के संज्ञान में आते ही तुरंत डीसी के ध्यान में लाया जाए, ताकि समय पर उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 30 सितंबर, 2025 तक 516 लाभार्थियों को 1,22,88,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। इसमें अनाथ बच्चों के साथ ही परित्यक्त अथवा सरेंडर बच्चे और एकल नारी भी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। लाभार्थी की पारिवारिक आय सभी स्रोतों से पांच लाख रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए और लाभार्थी अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित करेगी हिमाचल सरकार, सीएम ने दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए 29 लाभार्थियों को 13,88,043 रुपये, व्यावसायिक शिक्षा के लिए 13 लाभार्थियों 4,82,810 रुपये, कोचिंग के लिए 2 लाभार्थियों को 1,48,00 रुपये, कौशल विकास के लिए एक लाभार्थी को 98 हजार रुपये, माइक्रो इंटरप्राइजेज के लिए 8 लाभार्थियों को 16 लाख, सामाजिक सुरक्षा में 289 लाभार्थियों को 11,50,533 रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त घर बनाने के लिए 23 लाभार्थियों को पहली किस्त के 23 लाख, 16 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के 16 लाख और 10 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के 5 लाख रुपये जारी किए गए।

ये भी पढ़ें:  NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

चाइल्ड हेल्पलाइन पर आए 125 मामले
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में अपै्रल से फरवरी, 2026 तक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 112 पर कुल 125 मामले प्राप्त हुए, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के आंकड़ों के अनुसार, बाल शोषण (मानसिक, भावनात्मक, हिंसक) से जुड़े 22 मामले दर्ज किए गए, जबकि बाल परिवार से संबंधित उत्पीड़न के 17 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति के 25, लापता बच्चे, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, शिक्षा से वंचित बच्चे, भावनात्मक सहयोग और बाल श्रम जैसे मामलों में 47 शिकायतें प्राप्त हुईं। अन्य श्रेणी के अंतर्गत 13 मामले प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें:  संगठन पर्व में शामिल होकर हुई गर्व की अनुभूति, भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र विश्व में अद्वितीय : डॉ. बिंदल

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, आवास पंडित, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना हरीश मिश्रा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप, जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिस पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More