होमHimachalUnaहोटल में ठहरे थे दो युवक, अचानक पुलिस ने डाली रेड, 13.12...

होटल में ठहरे थे दो युवक, अचानक पुलिस ने डाली रेड, 13.12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंब : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय एक होटल में दबिश देकर दो युवकों को 13.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर चौधरी (28) निवासी कुणेरन, तहसील घनारी और मुकेश कुमार (28) निवासी भंजाल लोअर, तहसील घनारी के रूप में हुई है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 13.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़ें:  एक जून से शुरू होगा एंटी चिट्टा अभियान का दूसरा चरण: मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More