आज का पंचांग और राशिफल: जानें 07 जनवरी 2026 का भाग्यफल और दिन बेहतर बनाने के उपाय

आज का पंचांग | 07 जनवरी 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: मघा करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: आयुष्मान वार: बुधवार

0

आज का पंचांग | 07 जनवरी 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: मघा
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: आयुष्मान
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:20am-09:53am
11:10am-12:27pm
राहुकाल: 12:27pm-01:43pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:06pm-12:47pm
दिशाशूल: उत्तर

RTO Add

मेष राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से हार्दिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

वृष राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तुलसी के पौधे पर देसी घी का दिया जलाएं।

कर्क राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। यदि आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें, नहीं तो वह आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  चूरापोस्त रखने पर 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाया फैसला

सिंह राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज दिन के समय एक समय भोजन में नमक न खाएं।

कन्या राशि
आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं, जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

तुला राशि
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। घर की जरूरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं, जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज अपनी बुआ या बहन को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

धनु राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूर्य के सामने ओम का उच्चारण करें।

ये भी पढ़ें:  अद्भुत चमत्कार! 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, चिंतपूर्णी मंदिर में विज्ञान हुआ नतमस्तक

मकर राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूली की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो मुंह में जीरा डालकर घर से बाहर निकलें।

मीन राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356