HomeNationalईरान ने अमेरिका और इजरायल के हवाई बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना,...

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हवाई बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना, मिसाइल-ड्रोन से हमले

इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने ‘टू प्रॉमिस 4’ ऑपरेशन के तहत अमेरिका और इजरायल से जुड़े हवाई और ड्रोन बुनियादी ढांचे के साथ-साथ क्षेत्रीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

तेहरान से आई एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने ‘टू प्रॉमिस 4’ ऑपरेशन के तहत अमेरिका और इजरायल से जुड़े हवाई और ड्रोन बुनियादी ढांचे के साथ-साथ क्षेत्रीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। बताया गया कि रविवार तड़के शुरू हुए इस अभियान में मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर चलाई गई, जिसमें कई रणनीतिक ठिकानों पर समन्वित कार्रवाई की गई।

ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा है कि ऑपरेशन की 86वीं लहर कई चरणों में शुरू की गई, जिसमें उसकी एयरोस्पेस फोर्स और नौसेना ने मिलकर क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया। शुरुआती चरण में विक्टोरिया, आरिफजान और अल खर्ज जैसे अमेरिकी ठिकानों पर हवाई और ड्रोन ऑपरेशनल ढांचे और हथियार भंडार को टारगेट किया गया। इसके बाद के चरणों में अराद, नेगेव, तेल अवीव, एरबिल, अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट और अल धफरा समेत कई जगहों पर हमले किए जाने का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें:  कलपक्कम में भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी, प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने पहली बार हासिल की क्रिटिकलिटी

इस बीच, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अपनी पकड़ मजबूत होने का दावा करते हुए कहा है कि उसके दबाव के चलते अमेरिकी जहाजों को पीछे हटना पड़ा है। ईरानी नौसेना के एक कमांडर ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी जहाज उनकी रेंज में आए, तो उन्हें तटीय मिसाइलों से निशाना बनाया जाएगा। ईरान का यह भी दावा है कि उसके मिसाइल मूवमेंट के कारण अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को सैकड़ों मील दूर जाना पड़ा।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के कई अहम मिसाइल ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। ईरान के चार प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइल निर्माण केंद्रों और कम से कम 29 लॉन्च साइट्स को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है, जिससे उसकी सैन्य क्षमता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की ये बेटी बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर, CM सुक्खू ने दी बधाई

उधर, अमेरिका के भीतर भी इस तनाव का असर दिख रहा है। वॉशिंगटन डीसी समेत पूरे देश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ‘नो किंग्स रैली’ के तहत बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर करीब 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव, सख्त इमिग्रेशन नीतियों और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और ट्रंप व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को पद से हटाने की मांग उठाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More