भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सिरमौर में जिला और मंडल स्तर पर नई नियुक्तियां, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सिरमौर में मंडल और जिला स्तर पर संयोजक और सह संयोजकों के पदों पर जिम्मेदारियों की घोषणा कर दी गई है। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र बब्बी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व धनश्याम शर्मा प्रदेश संयोजक पूर्व कर्मचारी, सुरेंद्र ठाकुर प्रदेश सह संयोजक और धीरज गुप्ता अध्यक्ष जिला सिरमौर भाजपा से चर्चा के बाद ये नियुक्तियां की हैं।

0

नाहन : भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सिरमौर में मंडल और जिला स्तर पर संयोजक और सह संयोजकों के पदों पर जिम्मेदारियों की घोषणा कर दी गई है। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र बब्बी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व धनश्याम शर्मा प्रदेश संयोजक पूर्व कर्मचारी, सुरेंद्र ठाकुर प्रदेश सह संयोजक और धीरज गुप्ता अध्यक्ष जिला सिरमौर भाजपा से चर्चा के बाद ये नियुक्तियां की हैं।

घोषणा के अनुसार जिला स्तर पर ओमकार जमवाल, देविंद्र सिंह, धनी सिंह, आत्माराम, धर्म पाल, राजकुमार, यशपाल और जयपाल को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नाहन धारटीधार मंडल में गीताराम तोमर को संयोजक और राकेश दत्त, मोहन सिंह, चंद्रशेखर कालिया और निका राम को सह संयोजक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  हमारी भी सुनो... स्नातक की पढ़ाई कर रहे सैकड़ों बच्चों को नहीं मिला स्पैशल चांस, दांव पर भविष्य, उम्मीदें भी होने लगी अब धराशायी

माता कटासन देवी मंडल में ताराचंद को संयोजक और जगदीश चंद, मुलक राज, चमन लाल और गुरदेव सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। माता त्रिलोकपुर मंडल में सतपाल शर्मा को संयोजक और नरपत सिंह, महिमा दत्त और राजिंद्र सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

नेड़ा पार शिलाई मंडल में जगदीश शर्मा को संयोजक बनाया गया है, जबकि शिलाई मंडल में मोहर सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया। पांवटा मंडल में राम सिंह को संयोजक और राजिंद्र शर्मा, जोगिंद्र सिंह, श्याम लाल और ईश्वर चंद को सहसंयोजक बनाया गया है।

गिरिपार आंजभोज मंडल में शादीराम पुंडीर को संयोजक और देवराज मेहता, चमन लाल मेहता, रणदेव मेहता और रघुवीर सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजगढ़ मंडल में जीवन सिंह नेगी को संयोजक और रोशन लाल, जिया लाल, रूप सिंह और हीरा पाल सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क पर सफर हुआ मजेदार, 21.50 KM लंबी सड़क का 18.60 करोड़ से अपग्रेडेशन

सराहां मंडल में अशोक नेहरू को संयोजक और अनूप शर्मा, रामस्वरूप, प्रेम सिंह व जोगिंद्र पाल को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। नौहराधार मंडल में विद्यादत्त को संयोजक और जोगिंद्र सिंह, हजारी सिंह, रणदीप सिंह और विद्या दत्त शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है।

संगड़ाह मंडल में किरपा राम शर्मा को संयोजक और रणदीप शर्मा, मेलाराम, दीप राम व सुंदर सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धारटीधार श्री रेणुकाजी मंडल में विनोद कुमार को संयोजक और जगदीश अत्री, शमशेर सिंह, रोशन लाल और पूरण सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संयोजक राजेंद्र बब्बी ने बताया कि सभी नियुक्तियां संगठन की मजबूती और पूर्व कर्मचारियों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से की गई हैं और आने वाले समय में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सनौरा-छैला सड़क पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम, हादसा टला