आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्र घंटा की पूजा करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। पूजा के दौरान माता को कुमकुम और अक्षत जरूर अर्पित करें। मां चंद्रघंटा को पीला रंग प्रिय माना गया है।

0

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्र घंटा की पूजा करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। पूजा के दौरान माता को कुमकुम और अक्षत जरूर अर्पित करें। मां चंद्रघंटा को पीला रंग प्रिय माना गया है। मां को पीले फूल अर्पित करें। इसी के साथ आप मां को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
मंत्र है : ||ओम चंद्रघंटाए नमः||

मेष:
आज आप आसानी से धन को अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी

वृष:
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला

मिथुन:
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्लेटी

ये भी पढ़ें:  माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा को सीएम ने दी बधाई

कर्क:
आज आप घूमने फिरने और पैसे खर्च करने के मूढ़ में हो सकते हैं। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। शाम के समय थोड़े तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

सिंह:
आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा सोच समझकर के करें। काम का बोझ रहेगा। जीवनसाथी से भी नोक झोंक होने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का पीला

कन्या:
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यावसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकाल सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

ये भी पढ़ें:  भीमा ने अपनाया स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह बना मददगार, अब 25 से 30 हजार रुपये मासिक आमदनी

तुला:
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आपका तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का पीला

वृश्चिक:
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा

धनु:
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्तोत्र से आपको पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर के यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मियों पर 28 लाख उपभोक्ताओं का भार, फिर भी सुविधाओं की दरकार : रणवीर ठाकुर

मकर:
आज आप अपने शौक के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। परिवार के फैसले से आज आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

कुंभ:
आज आपको हार्ट संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। यात्रा थकने वाली रहेगी। आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: कॉफी

मीन:
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। शहर के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा