HomeRashifalAaj Ka Rashifal 11 Sept 2026: फैसलों का दिन, किसी की जेब...

Aaj Ka Rashifal 11 Sept 2026: फैसलों का दिन, किसी की जेब भरेगी तो कहीं सामने खड़ा होगा विवाद! जानें अपनी राशि

आज का दिन आर्थिक लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य, यात्रा, खर्च और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

  • आज का दिन आर्थिक लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य, यात्रा, खर्च और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

मेष राशि
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है, बात कोर्ट-कचहरी तक जा सकती है। आज आपके कई नए दोस्त बन सकते हैं। आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। बहुत अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सुनहरी | उपाय : गणपति की पूजा करें।

वृष राशि
आज के दिन आपको थोड़ा आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा है। धन आगमन की संभावना रहेगी। आज कोई आपसे सलाह ले सकता है। आप खुद भी आज भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यवसाय पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
आज कोई घटना आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। आशावादी बने, व्यर्थ के वहम से बचें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। अगर जरूरी हो तो ही यात्रा करें। स्वास्थ्य भी कुछ खराब रह सकता है। शाम के समय हालत में काफी सुधार होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई का 5.71 करोड़ का वार्षिक बजट पारित, विकास कार्यों समेत श्रद्धालु सुविधाओं पर फोकस

कर्क राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। कार्य क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं से थकावट रहेगी। व्यवसाय ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सुबह उठते ही धरती को प्रणाम करें।

सिंह राशि
सोच को सकारात्मक रखें। मानसिक तनाव को कम करें। वैसे तो आज का समय हर लिहाज से अच्छा है, परंतु व्यवसाय और यात्रा के विषय में सावधानी बरतें। शाम के समय कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज लोगों को नजरअंदाज न करें। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह एवं सीख दे सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

कन्या राशि
आज किसी संत या बुजुर्ग का आशीर्वाद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज फालतू में आपका धन खर्च हो सकता है। कामकाज के प्रति सजग रहें। व्यर्थ की चिंता न करें। आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज कोई पुरानी वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय :  माथे पर केसर या दूध का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 12 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
आज आप काफी मानसिक तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी दूसरे की मदद कर सकते हैं। दोपहर बाद आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : शरीर पर चांदी धारण करें।

वृश्चिक राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। शाम के समय यात्रा करनी पड़ सकती है। कई परिचित लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। विलास की सामग्री पर आप धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : हनुमान जी के मंदिर में बादाम चढ़ाएं।

धनु राशि
आज आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी तनावग्रस्त रह सकते हैं। व्यापार में आज घाटा हो सकता है। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति खराब होने की आशंका रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : आज हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

ये भी पढ़ें:  बीएम नांटा को तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष की कमान, इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

मकर राशि
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल में हिस्सा लें। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। आज आप किसी को देखकर आकर्षण का शिकार हो सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि
आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें। आज आप काफी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय में आज आप पहले से बेहतर करेंगे। आज आपके कार्य की सराहना होगी। पत्नी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : मास, मदिरा और निंदा का त्याग करें।

मीन राशि
कुछ पुराने गलत फैसले आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको न चाहते हुए भी किसी को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। आपको नीचा दिखाया जा सकता है। मानसिक शांति भंग हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल और कुछ पैसे चलते पानी में प्रवाहित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More