HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे...

सिरमौर में 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित और प्री-लिटिगेशन मामले

हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

नाहन : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी एवं लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें बैंक संबंधी मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल तथा वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 835 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

न्यायालयों में लंबित उपरोक्त श्रेणी के मामलों से संबंधित पक्षकार अपने मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। ऐसे व्यक्ति, जिनका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है और वे आपसी समझौते के आधार पर उसका निपटारा करवाना चाहते हैं, वे भी लोक अदालत में आवेदन कर सकते हैं।

निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर (नाहन) का दूरभाष नंबर 01702-224749 है। इसके अतिरिक्त उपमंडलीय विधिक सेवा समितियों नाहन 01702-224527, पांवटा साहिब 01702-222179, राजगढ़ 01799-221377 तथा शिलाई 01704-292531 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  पट्टिकाओं से नहीं, जनता के दिलों में मेरी असली पहचान, पट्टिका तोड़ने की घटना पर विधायक सोलंकी की दो टूक

लोग अपनी समस्याएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर की ईमेल secy-dlsa-sir-hp@gov.in पर भी भेज सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की वेबसाइट (https://nalsa.gov.in/) पर करे।

प्राधिकरण के अनुसार मोटर व्हीकल चालान के मामलों को ऑनलाइन ई-कोर्ट डिजिटल पेमेंट के माध्यम से न्यायालय में आए बिना भी लोक अदालत से पूर्व निपटाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: कांग्रेसी नेता की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए CM सुक्खू, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More