HomeRashifalराशिफल 11 फरवरी 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी,...

राशिफल 11 फरवरी 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

आज का पंचांग | 11 फरवरी 2026 तिथि: नवमी नक्षत्र: अनुराधा करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: व्याघात वार: बुधवार

आज का पंचांग | 11 फरवरी 2026
तिथि: नवमी
नक्षत्र: अनुराधा
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: व्याघात
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:06am-09:50am
राहुकाल: 12:35pm-01:57pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने खयालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज तुलसी पत्र का सेवन करें।

वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: राहु की उपासना करें।

मिथुन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के पीपलवाला में तीन दिन सजेगा मां मंत्रा देवी का मेला, आदिबद्री से लाई गई थी माता की पिंडी, जानें क्या है मंदिर का इतिहास

कर्क राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: श्री गणपति जी की उपासना करें।

कन्या राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: भिखारी को खीर पूरी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस पर बरसेगा धन, खत्म होंगे कर्जे! कर्क, सिंह और मीन के लिए आज बेहतर दिन... जानिए क्या कहता है आपका गुड लक

तुला राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: चांदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशों की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

धनु राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

मकर राशि
आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

कुंभ राशि
आज आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More