आज का राशिफल 27 जनवरी 2026: पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानिए सभी 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग | 27 जनवरी 2026 तिथि: नवमी नक्षत्र: भरनी करण: बालव पक्ष: शुक्ल योग: शुक्ल वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 27 जनवरी 2026
तिथि: नवमी
नक्षत्र: भरनी
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: शुक्ल
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त:
09:55am-01:53pm
राहुकाल: 03:12pm-04:31pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:54pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रगणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

वृष राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं और किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  गुरूपर्व पर 'अखंड पाठ साहिब' से आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ गुरू नानक मिशन विद्यालय का परिसर

सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ी निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

कन्या राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। चलते-फिरते समय खासा ख्याल रखने की जरूरत है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गोमाता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  मिनस पुल पार कर उत्तराखंड से हिमाचल की धरती पर द्राबिल पधारे छत्रधारी चालदा महासू महाराज, सिरमौर हुआ पावन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

धनु राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिनभर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

वृश्चिक राशि
आपका सकारात्मक रुख आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: संतरी
उपाय: लोगों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन जातकों के लिए बन रहे धन लाभ के योग! मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लगाए जा सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

मीन राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356