राशिफल 4 फरवरी 2026: किस्मत कनेक्शन में आज धन लाभ, यात्रा, सावधानी और तनाव के संकेत! आपकी राशि क्या कहती है?

आज का पंचांग | 4 फरवरी 2026 तिथि: तृतीया नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी करण: वणिज् पक्ष: कृष्ण योग: अतिगण्ड वार: बुधवार

0

आज का पंचांग | 4 फरवरी 2026
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
करण: वणिज्
पक्ष: कृष्ण
योग: अतिगण्ड
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:11am-09:53am
राहुकाल: 12:34pm-01:53pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 pm-12:56pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृष राशि
लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। सिर्फ अक्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझकर लगाएं। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छाई रहेंगी। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। यात्रा आपके लिए आनंददायक और बहुत फायदेमंद होगी। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  पूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला

कर्क राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

सिंह राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उन्हें कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे, लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। बेरोजगारों को आज नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की पूजा करें।

कन्या राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: 7 राशि के जातकों के लिए आज ये चीजें दान करना होगा फलदायी, बदलेगा भाग्य

तुला राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज दिन की शुरुआत आप योग और ध्यान से कर सकते हैं। दिन के समय आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने करियर से जुड़े फैसले खुद लें। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: चावल या चांदी का दान करें।

धनु राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  दुर्गा अष्टमी पर कैंथघाट में मां मनसा देवी के दरबार सजेगा मेला, ये खेलकूद होंगे मुख्य आकर्षण, बरसेंगे आकर्षक इनाम

मकर राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

कुंभ राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

मीन राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356