Home Rashifal राशिफल 12 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें आज...

राशिफल 12 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

आज का पंचांग | 12 फरवरी 2026 तिथि: दशमी नक्षत्र: ज्येष्ठा करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: हर्षण वार: गुरुवार

0

आज का पंचांग | 12 फरवरी 2026
तिथि: दशमी
नक्षत्र: ज्येष्ठा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: हर्षण
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:05am-08:28am
11:12am-03:20pm
राहुकाल: 01:57pm-03:20pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। घरेलू कामकाज आपको ज्यादातर वक्त व्यस्त रखेंगे। आपके महंगे तोहफे भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे, लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल के पेड़ के पास दो या पांच पीले नींबू रखें।

वृष राशि
अवांछित विचार दिमाग में छा सकते हैं। खुद को शारीरिक व्यायाम का मजा लेने दें। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आई हैं। आज काम तनाव भरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुशमिजाज और जिंदादिल बनाए रखेगा। अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का खयाल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दूध की एक थैली किसी गरीब महिला को दान करें।

मिथुन राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपके जहन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए खुशी के पल लाएगा। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त मौके हैं आज आपके पास।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान पर भरोसा रखें।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इन 4 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

कर्क राशि
हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको जरूरी आराम देगा। आप खुशकिस्मत हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: श्रीदुर्गा की पूजा करें।

सिंह राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तांबे के चकोर टुकड़े पर केसर लगाकर लाल वस्त्र में लपेटकर पूर्व दिशा की ओर किसी निर्जन स्थान पर दबा दें।

कन्या राशि
आपको जल्द-से-जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं। रात के समय आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। उधार दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए जरूरत से ज्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: भूरा
उपाय: पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पश्मी में विधिवत रूप से विराजमान हुए छत्रधारी श्री चालदा महासू महाराज

तुला राशि
जीत का जश्न आपके दिल को खुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। काफी वक्त फोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर सरसों का तेल लगाएं।

वृश्चिक राशि
रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक हो सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज खाने में ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का प्रयोग करें।

धनु राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज लाल मसूर की दाल किसी गरीब इंसान को दान करें।

ये भी पढ़ें:  जाखू मंदिर के भीतर होगी चांदी से नक्काशी, दानकर्ता उठाएगा सारा खर्च, न्यास ने दी मंजूरी

मकर राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: देवी के मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आपकी दूसरों को राजी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आएगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: आज कांसे का दान करें।

मीन राशि
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुंचा सकते हों। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें, लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: कांसे की कोई चीज धारण करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356