Home Rashifal राशिफल 16 फरवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक...

राशिफल 16 फरवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक पर जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 16 फरवरी 2026 तिथि: चतुर्दशी नक्षत्र: श्रवण करण: शकुन पक्ष: कृष्ण योग: वरीयान वार: सोमवार

0

आज का पंचांग | 16 फरवरी 2026
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: श्रवण
करण: शकुन
पक्ष: कृष्ण
योग: वरीयान
वार: सोमवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:02am-08:25am
01:58pm-04:08pm
राहुकाल: 08:25am-09:48am
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:57pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। आपका संगी आपका भला सोचता है, इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: बहन बेटी, मौसी, साली या बुआ की सहायता करें।

वृष राशि
आज आप में चुस्ती फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

मिथुन राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए फिजूल खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन की कमी होगी। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आज चितकबरा रंग के कपड़े पहनें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर 2025, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त और उपाय

कर्क राशि
अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उसे पानी का सेवन करें।

सिंह राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

कन्या राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 12 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने प्रिय से अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।

वृश्चिक राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर पर जमा कूड़ा साफ करें।

धनु राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: किसी कार्य विशेष के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो मुंह में जीरा डालकर घर से बाहर निकलें।

मकर राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक क्षण के लिए सिरमौर तैयार: उत्तराखंड से हिमाचल की ओर बढ़ रहे न्याय के देवता चालदा महासू, उत्सव जैसा माहौल

कुंभ राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। किसी की दखल अंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अपना कीमती समय सिर्फ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर कदम बढ़ाएं और उस पर अमल करना शुरू करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

मीन राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लगा सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356