Home Rashifal राशिफल 31 मार्च 2026: किस राशि का लिए खास रहेगा आज दिन,...

राशिफल 31 मार्च 2026: किस राशि का लिए खास रहेगा आज दिन, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त भी जानें

आज का पंचांग | 31 मार्च 2026 तिथि: चतुर्दशी नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी करण: तैतिल पक्ष: शुक्ल योग: अतिगंड वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 31 मार्च 2026
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: अतिगंड
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:18am-01:58pm
राहुकाल: 03:31am-05:04pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:01pm-12:50pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आपका गुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखने की जरूरत रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी कामकाज के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपकी कोई मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र विस्तृत होगा। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: श्री दुर्गा की उपासना करें।

मिथुन राशि
आज आप किसी भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज आप किसी को पैसा उधार न दें। आज कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशियों के लिए अचानक धन लाभ के योग, क्रोध से बचें, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: विष्णु जी की आराधना करें।

कन्या राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: चांदी धारण करें।

तुला राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 15 जनवरी, 2026 : नौकरी, कारोबार और सेहत पर क्या पड़ेगा असर? जानें अपनी राशि का पूरा हाल

वृश्चिक राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ‘ॐ’ का उच्चारण करें।

धनु राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

मकर राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: मेष से मीन राशि वाले जातक जानें अपना किस्मत कनेक्शन, गुड लक

कुंभ राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: दूध का तिलक करें।

मीन राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिनभर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356