HomeRashifalAaj Ka Rashifal 5 August 2026: सिंह-वृष को धन लाभ के योग,...

Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: सिंह-वृष को धन लाभ के योग, मेष-तुला रहें सतर्क! जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार का दिन धन लाभ, करिअर, सेहत और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए अहम रहने वाला है। किसी को आर्थिक मजबूती मिलेगी तो किसी के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

Horoscope 5 August, बुधवार का दिन धन लाभ, करिअर, सेहत और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए अहम रहने वाला है। किसी को आर्थिक मजबूती मिलेगी तो किसी के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। जानें आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं।

मेष राशि
आज आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी को भी उधार देने से बचें, क्योंकि धन फंसने की आशंका है। घर की आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। विलासिता की वस्तुओं पर भी खर्च होने के योग हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: काला | उपाय: घर के गमले में काले-सफेद मार्बल के दाने रखें।

वृष राशि
आत्मविश्वास और निडरता आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। पुराने उधार की राशि वापस मिल सकती है या नई योजना के लिए धन की व्यवस्था होगी। नए लोगों से मुलाकात और मित्रता के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, हालांकि नई परियोजनाओं के परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान पर अटूट विश्वास रखें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: आज आपकी राशि के लिए क्या है सबसे बड़ा संकेत? एक क्लिक पर जानें

मिथुन राशि
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अधिक भोजन करने से बचें और खर्चों को लेकर परिवार में विवाद से बचें। बनते कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि
भागदौड़ भरा दिन रहेगा। आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा थकाऊ हो सकती है और दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को दूध का पैकेट दान करें।

सिंह राशि
आज घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। घरेलू जरूरतों पर खर्च रहेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
लंबे समय से चली आ रही थकान और तनाव से राहत मिलेगी। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करने का सही समय है। पैसों को लेकर जीवनसाथी से बहस हो सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा तथा वैवाहिक जीवन में साथी का साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 18 जनवरी 2026: क्या कहती है ग्रह चाल, स्वास्थ्य और कारोबार पर कैसा रहेगा असर, जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
चोट लगने की आशंका है, इसलिए काम करते समय सावधानी बरतें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह लेने की नौबत भी आ सकती है। आय-व्यय संतुलित रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: कुलदेवी-देवता की पूजा गुलाब के फूलों से करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है। दूसरों से व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद या बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: नील सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि
यात्रा थकाऊ हो सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आय के साथ खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद संगमरमर से बनी कोई वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और ये आसान उपाय

मकर राशि
कार्यस्थल से जल्दी निकलने का मन करेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिचितों के माध्यम से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। घरेलू जरूरतों पर खर्च रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशि
आज बड़ी-बड़ी योजनाएं तो बनेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। चोट या आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसी के बहकावे में आकर धन का नुकसान हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: कुत्ते को दूध पिलाएं।

मीन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सौंदर्य और साज-सज्जा की वस्तुओं पर भी खर्च बढ़ेगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More