आज का पंचांग (21 दिसंबर, 2025)
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: वृद्धि
वार: रविवार
• आज के शुभ मुहूर्त:
08:30am–09:46am
12:18pm–04:06pm
राहुकाल: 09:46am–11:02am
अभिजीत मुहूर्त: 11:58am–12:38pm
दिशाशूल: पश्चिम
मेष राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशहाल बनाएगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृष राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी वस्तु में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा का दान करें।
मिथुन राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रों के साथ बाहर पार्टी आदि कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।
कर्क राशि
आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने के योग हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की ओर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करें।
कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरन दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में कठिनाई हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय की सेवा करें।
धनु राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि
खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक रूप से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। आज आपके कार्य की सराहना होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम की खीर खिलाएं।
मकर राशि
आप लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। लेकिन ऐसे स्वार्थी और क्रोधी व्यक्ति से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है। विवाहित लोगों को आज बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा-खासा खर्च करना पड़ सकता है। आप पारिवारिक कर्ज़ चुकाने में सफल रहेंगे। प्रेम के मामले में आज आपको गलत समझा जा सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। दिन में जीवनसाथी से बहस के बाद शाम सुखद बीतेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: कुल देवी-देवताओं की उपासना करें।
मीन राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और क्रोध की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप छोटी बात को बड़ा बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी महत्वपूर्ण कार्य से पहले भगवान शिव की आराधना करें।
ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356



