आज का पंचांग | 29 अप्रैल 2026
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: हस्त
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: हर्षण
वार: बुधवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:19AM-08:59AM
10:38AM-12:18PM
राहुकाल: 12:18PM-01:57PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:51AM-12:44PM
दिशाशूल: उत्तर
मेष राशि
आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।
वृष राशि
किसी की वजह से मूड खराब रह सकता है। घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भिखारी को खीर-पूरी खिलाएं।
मिथुन राशि
बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: तुलसी के पास देसी घी का दीया जलाएं।
कर्क राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायनी रहेगी।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा | उपाय: जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।
सिंह राशि
सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज का दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: स्कूल, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।
कन्या राशि
आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि की संभावना है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। मन पर काबू रखना सीखें। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: मां दुर्गा मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।
तुला राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज़्यादा खर्च न करें। छात्र आज मोबाइल पर दिन बर्बाद कर सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मेहरून | उपाय: गाय की सेवा करें।
वृश्चिक राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। यात्रा करनी पड़ सकती है। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। ना चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला | उपाय: गुड एवं मसूर की दाल का दान करें।
धनु राशि
बेहतर जिंदगी के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आपकी लापरवाही के कारण नुकसान भुगतना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीबों में सफेद रंग की चीजों का दान करें।
मकर राशि
अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। काफी चीजें आपके पक्ष में रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: मेहरून | उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्यदेव की उपासना करें।
कुंभ राशि
किसी पुरानी समस्या से बाहर निकाल सकते हैं। कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में फायदा होगा। शत्रु पक्ष छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।
मीन राशि
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गेहुआ | उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।