HomeUncategorizedसिल्वर जुबली महोत्सव: लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी संस्थान का स्वास्थ्य की ओर...

सिल्वर जुबली महोत्सव: लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी संस्थान का स्वास्थ्य की ओर एक बड़ा कदम

चंद्रकांत पाराशर, एनसीआर दिल्ली                  जालंधर/दिल्ली|
आज के वैज्ञानिक युग में विभिन्न पद्धतियों/अल्टरनेट थेरेपी द्वारा रोगों का इलाज किया जा रहा है. न्यूरोथेरेपी एक ऐसी पद्घति का नाम है, जो बिना दवा के रोगियों को स्वास्थ्य प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने के साथ उनके लिए वरदान साबित हो रही है.
लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट् संस्थान में एकेडमिक मामलों के प्रभारी अजय गांधी के अनुसार संस्थान ने पिछले 25 वर्षों में अल्टरनेटिव थेरेपी और वैदिक चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है.

आगामी 24 से 26 जनवरी 2025 तक हरिद्वार (उत्तराखंड) के जम्मू यात्री भवन में आयोजित होने वाले सिल्वर जुबली महोत्सव कार्यक्रम की अवधि के दौरान ऑर्थोपैडिक डिसऑर्डर पर विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा. यह आयोजन नई पीढी के न्यूरोपैथ चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ें:  राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, इन खास उपायों से करें अपने दिन की शुरुआत

इस अवसर पर रामगोपाल परिहार, संस्थान-प्रधान ने जन-स्वास्थ्य मिशन में 25 वर्षों की उपलब्धियों के साथ-साथ न्यूरोथेरेपी की उत्कृष्ट भूमिका को रेखांकित करते हुए अपना लक्ष्य दोहराया कि हमारा उद्देश्य हम वैदिक चिकित्सा और न्यूरोथेरेपी को वैज्ञानिक तरीके से स्थापित करना और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है. इस सिल्वर जुबली कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों और चिकित्सा संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ भी भाग लेंगे.

ज्ञातव्य है कि गत 25 वर्षों से संस्थान शिक्षा, रोजगार व शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रगति कर रहा है. यह युवाओं को स्वरोजगार और वैकल्पिक चिकित्सा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक समर्पित संस्थान है. सिल्वर जुबली महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर, डॉ. एनपी कौशिक वाइस चांसलर ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, डॉ. कमलेश एन वाइस चांसलर गांधीनगर विश्वविद्यालय, डॉ. रमेश माथुर डीन रिसर्च एस-व्यास विश्वविद्यालय, डॉ. अदनल जोगी डीन योग नेचुरोपैथी माधव यूनिवर्सिटी, डॉ. विनोद कुमार, एसोसिएट प्रोफ़ेसर AIIMS ऋषिकेश विशेष रूप से उपस्थित होंगे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More