HomeHimachalSirmaurसुबह सवेरे वन विभाग नाहन की बड़ी कार्रवाई, कई ट्राले पकड़े तो...

सुबह सवेरे वन विभाग नाहन की बड़ी कार्रवाई, कई ट्राले पकड़े तो कई खनन सामग्री सड़क पर फेंक भागे, हाईवे पर लगे ढेर

डीएफओ नाहन के निर्देश पर नाहन, कोलर और त्रिलोकपुर रेंज की टीमें एक साथ अलग-अलग इलाकों में सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं। इस दौरान टीमों ने कटासन, दोसड़का, सैनवाला और कालाअंब क्षेत्रों में नाके लगाए।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के वन मंडल नाहन के तहत आने वाली तीन रेंजों में बुधवार तड़के अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। डीएफओ नाहन के निर्देश पर नाहन, कोलर और त्रिलोकपुर रेंज की टीमें एक साथ अलग-अलग इलाकों में सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं।

इस दौरान टीमों ने कटासन, दोसड़का, सैनवाला और कालाअंब क्षेत्रों में नाके लगाए। कार्रवाई इतनी अचानक हुई कि कई ट्राला संचालक खनन सामग्री नेशनल हाईवे पर ही फेंककर मौके से फरार हो गए।

वन मंडलाधिकारी नाहन अवनी भूषण राय खुद भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। विभाग की टीमें तड़के करीब 3 बजे से ही सक्रिय हो गई थीं और सुबह 7 बजे तक कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:  Himachal : निजी बस गहरी खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत, चार लोग घायल

इस दौरान विभाग की टीमों ने 5 ट्राले कब्जे में लिए हैं, वहीं एक ट्राला कंपाउंड किया है। जो वाहन मौके से भागे, उनकी पड़ताल जारी है। विभाग को सैनवाला, आमवाला और मोगीनंद क्षेत्रों में कई जगहों पर रेत, बजरी और पत्थरों के ढेर नेशनल हाईवे किनारे पड़े मिले। मामले की सूचना संबंधित पुलिस थानों को भी दे दी गई है।

डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग इस कार्रवाई संबंधी अन्य औपचारिकताओं में जुटा है। तड़के हुई इस कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। विभाग ने आधा दर्जन वाहनों को कब्जे में लिया है और एक वाहन कंपाउंड किया है। कुछ वाहन जो मौके से भागे, उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  अब पर्ची बनाने के लिए न करो लंबा इंतजार, मेडिकल कालेज में आज से शुरू होगी स्कैन एंड शेयर सुविधा

 

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More