HomeNationalसितंबर में भारत आएंगे पुतिन, BRICS समिट में मोदी-पुतिन मुलाकात पर रहेंगी...

सितंबर में भारत आएंगे पुतिन, BRICS समिट में मोदी-पुतिन मुलाकात पर रहेंगी दुनिया की नजरें

एक साल के भीतर यह पुतिन का दूसरा भारत दौरा होगा। वहीं पीएम मोदी भी इसी साल रूस यात्रा पर जाएंगे। इससे पहले दिसंबर 2025 में पुतिन भारत आए थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इसी साल सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। रूसी सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी कि पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिसंबर 2025 में पुतिन के भारत दौरे के दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर समिट में शामिल होने का न्योता दिया था।

एक साल के भीतर यह पुतिन का दूसरा भारत दौरा होगा। वहीं पीएम मोदी भी इसी साल रूस यात्रा पर जाएंगे। इससे पहले दिसंबर 2025 में पुतिन भारत आए थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

ये भी पढ़ें:  21 घंटे की मैराथन भी बेअसर! इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठे अमेरिका-ईरान, फिर भी नहीं टूटा गतिरोध

पुतिन का 2025 का भारत दौरा इसलिए भी बेहद अहम माना गया था, क्योंकि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा था। इससे पहले वह आखिरी बार 2021 में नई दिल्ली आए थे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More