Home Weather पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, तूफान-बिजली का...

पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, तूफान-बिजली का भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 फरवरी को मैदानी और निचले इलाकों में बारिश, जबकि मध्य और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 फरवरी को मैदानी और निचले इलाकों में बारिश, जबकि मध्य और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बन रही है।

मौसम केंद्र ने 7 जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में गरज, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  बड़ा अपडेट : सिरमौर में मातम में बदलीं माघी पर्व की खुशियां, भीषण अग्निकांड में 3 मासूम समेत 6 की मौत, 4 घर जले, 3 मवेशी भी मरे

ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 11 से 13 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि 14 व 15 फरवरी को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की हलचल रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं बीते दिनों मौसम शुष्क रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:  ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : मुख्यमंत्री