HomeRashifalराशिफल: आज चिंता छोड़ें इन राशियों के जातक, कोर्ट से राहत, कार्यक्षेत्र...

राशिफल: आज चिंता छोड़ें इन राशियों के जातक, कोर्ट से राहत, कार्यक्षेत्र में मिलेगा सम्मान

आज का पंचांग (23 अक्टूबर 2025) तिथि: द्वितीया नक्षत्र: विशाखा करण: बालव पक्ष: शुक्ल योग: आयुष्मान वार: गुरुवार

आज का पंचांग (23 अक्टूबर 2025)
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: विशाखा
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: आयुष्मान
वार: गुरुवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:29am-07:53am
10:41am-01:28pm
राहुकाल: 01:28pm-02:52pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:27pm
दिशा शूल: दक्षिण

मेष राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

वृष राशि
आज आपको निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। जल्दबाजी में आज कोई फैसला न लें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। आज धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला

मिथुन राशि
आज आपका व्यक्तित्व किसी इत्र की तरह महकेगा। अकस्मात धन लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेल-जोल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा मनमुटाव रह सकता है। शाम के समय आप किसी मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में जा सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चैरी

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 22 जनवरी 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल, देखें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
आज आप में नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले से आज आपको निजात मिल सकती है। सोच को सकारात्मक रखें। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

सिंह राशि
आज आप काफी हद तक खुश मिजाज रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जमीन और वाहन की खरीदारी का योग बना हुआ है। पेट संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का काला

कन्या राशि
आज आप आसानी से धन को अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रह चाल का असर, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें अपना गुड लक

तुला राशि
आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा सोच समझकर करें। काम का बोझ रहेगा। जीवनसाथी से भी नोंकझोंक होने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का पीला

वृश्चिक राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्त्रोत से आपको पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर के यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

धनु राशि
आज आपको हार्ट संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। यात्रा थकान वाली रहेगी। आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती है। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: कॉफी

ये भी पढ़ें:  6 अप्रैल को सोलन में होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति का महा अधिवेशन, इन विषयों पर भी चर्चा

मकर राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज आप बिना किसी की मदद के धन कमाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के कारण आज आप उदास रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: चॉकलेटी

कुंभ राशि
आज अपने इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज किसी के पचड़े में व्यर्थ में न फंसें। शरीर में नसों से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है। किसी नए कारोबार को आप शुरू कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी

मीन राशि
घर पर किसी शुभ कृत्य के चलते आप अपने आप को काफी शांत महसूस करेंगे। बिगड़े हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। मां-बाप के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय भी ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी बहुत कटुता उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More